उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में Assistant Professor भर्ती के लिए करें आवेदन, नवंबर में होगा एग्जाम

By Career Keeda | Oct 07, 2026

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 07 अक्तूबर 2026 है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके लिए आज आखिरी मौका है। उम्मीदवार 07 अक्तूबर 2026 तक रजिस्ट्रेशन और एग्जाम फीस सब्मिट कर सकते हैं। वहीं फॉर्म में करेक्शन करने के लिए 11 अक्तूबर 2026 तक विंडो खुली रहेगी। कमीशन के शेड्यूल के मुताबिक 19 और 20 नवंबर 2026 को असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन फीस

इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों 2000 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस, एससी, एसटी को 1500 रुपए और दिव्यांग वर्ग के कैंडिडेट्स को 1000 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस देना होगा।

पद

इस भर्ती के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 1,936 पदों को भरा जाएगा। इसमें को-एजुकेशन कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,564 पद और महिला कॉलेजों के लिए 372 पद हैं। वहीं पदों की सब्जेक्ट और कॉलेज वाइज डिटेल जानकारी के लिए उम्मीदवार UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

एज लिमिट

कैंडिडेट्स की एज की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु 62 साल निर्धारित की गई है।

सैलरी

असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर चयनित कैंडिडेट्स को प्रतिमाह 57,700 रुपये से लेकर 1,82,400 रुपये सैलरी दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर विजिट करें।

नए उम्मीदवार Create your OTR ID पर क्लिक करके पहले अपनी ID बनाएं।

फिर स्क्रीन पेज पर Assistant Professor Examination पर क्लिक करें।

अब OTR ID, मोबाइल नंबर और ई-मेल डालकर लॉग-इन करें।

इसके बाद मांगी गई डिटेल्स नाम, सिग्नेचर, फोटो और आईडी प्रूफ आदि की जानकारी भरें।

फॉर्म सब्मिट करने के बाद प्रिंट आउट निकाल लें।