E-Shram Card : इस कार्ड पर फ्री मिलेगा 2 लाख का फायदा, जानिए इससे जुड़े कुछ ज़रूरी नियम और कैसे करें रजिस्ट्रेशन

By Career Keeda | Apr 06, 2022

वर्तमान समय में केंद्र और राज्य सरकार आम नागरिकों के लिए कई योजनाएं सचालित कर रहीं है। ऐसे में हर जरुरत मंद के लिए जरुरी बात यह कि इन योजनाएं के बारे में जानें और इसका लाभ लें। वही कोरोना महामारी के दौरान देश में करोड़ों मजदूरों के रोजगार छिन गए और वह अपने घरों को वापस जाने को मजबूर हो गए। दिहाड़ी मजदूरी (Unorganized Sector workers) से लेकर हेयर ड्रेसर, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, मोटर मैकेनिक या फिर रिक्‍शा-ठेला चालकों जैसे मजदूरों और कामगारों के लिए यह बेहद काम आनेवाली खबर है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 26 अगस्त को असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए ई-श्रम पोर्टल (e-SHRAM Portal) लॉन्च कर दिया है। ऐसे में अगर आप यह कार्ड बनवाते हैं तो आपको सरकार की ओर से कई सुविधाएं दी जाएंगी। यहां देश के हर कामगार का रिकार्ड होगा। करोड़ों कामगारों को नई पहचान मिलेगी। वही इस योजना से अब तक इस योजना से 26 करोड़ से ज्यादा मजदूर जुड़ चुके हैं। सरकार का लक्ष्य है कि देश के सभी 38 करोड़ मजदूर इस सरकारी योजना से जुड़े और अपना रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर कराएं। तो आइए e-SHRAM पोर्टल के बारे में जानते हैं और साथ ही ई-श्रम कार्ड बनवाने का तरीका और इसके फायदों के बारे में समझते हैं।
क्या है ई-श्रम पोर्टल (e-SHRAM Portal) ?
ई-श्रम पोर्टल असंगठित क्षेत्र के करीब 38 करोड़ मजदूरों के लिए 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) और ई-श्रम कार्ड जारी करेगा, जो पूरे देश में मान्य होगा। ई-श्रम कार्ड से देश के करोड़ों असंगठित कामगारों को एक नई पहचान मिलेगी। प्रवासी कामगारों को ट्रैक करने में मदद मिलेगी। मजदूरों का डेटा और जानकारी जुटाई जाएगी। सरकार की ओर से देश के सभी श्रमिकों को पहचान पत्र और आधार कार्ड की तर्ज पर उनके काम के आधार पर कैटेगेरी में बांटा जाएगा। इसके जरिये उन्हें सरकारी योजनाओं का फायदा तो होगा ही साथ में रोजगार में मदद मिलेगी।
2 लाख रुपये तक का फ्री एक्सीडेंटल बीमा
अगर कोई श्रमिक ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराता है तो उसे 2 लाख रुपये के एक्सिडेंटल इंश्योरेंस का लाभ मिलेगा। इसमें एक साल का प्रीमियम सरकार की ओर से दिया जाएगा। रजिस्टर्ड श्रमिक अगर दुर्घटना का शिकार होते हैं तो उसकी मृत्यु या फिर पूर्ण विकलांगता की स्थिति में वह 2 लाख रुपये का हकदार होगा। वहीं, आंशिक रूप से विकलांग होने पर इंश्योरेंस योजना के तहत एक लाख रुपये दिए जाएंगे।
क्या छात्रों को मिल सकता है योजना का लाभ?
ई-श्रम पोर्टल में दी गई जानकारी के अनुसार अगर कोई छात्र 16 साल से अधिक का है और असंगठित क्षेत्र में काम करता है तो वह अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकता है। ई-श्रमिक पोर्टल में दी गई जानकारी के अनुसार अगर कोई व्यक्ति 16 से 59 साल की उम्र का है और असंगठित क्षेत्र में काम करता है तो ऐसी स्थिति में वह ई-श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है।
e-SHRAM कार्ड के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
1. किसी भी इंटरनेट ब्राउज़र के सर्च बार में e-SHRAM पोर्टल पेज का आधिकारिक वेब पता – https://www.eshram.gov.in/ टाइप करें
2. इसके बाद होमपेज पर, “ई-श्रम पर पंजीकरण करें” पर लिंक करें।
3. इसके बाद सेल्फ रजिस्ट्रेशन https://register.eshram.gov.in/#/user/self पर क्लिक करें।
4. सेल्फ रजिस्ट्रेशन पर यूजर को अपना आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर डालना होगा।
5. कैप्चा दर्ज करें और चुनें कि क्या वे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) या कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) विकल्प के सदस्य हैं और ओटीपी भेजें पर क्लिक करें।
6. इसके बाद पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए बैंक खाता डिटेल आदि दर्ज दें और आगे की प्रक्रिया का पालन करें।
आधार से लिंक मोबाइल नंबर न होने पर भी श्रमिक मुफ्त पंजीकरण का लाभ उठा सकते हैं। eshram.gov.in पर दी गई जानकारी के अनुसार, वे निकटतम सीएससी पर जा सकते हैं और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण प्रक्रिया के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।