आप भी बन सकते हैं रेडियो जॉकी, अपनाना होगा ये तरीका

By Career Keeda | Apr 13, 2020

ये दुनिया आधुनिक है, जहां लोग दिखना और देखना ज्यादा पसंद करते हैं, चाहे वह किसी भी क्षेत्र में कार्यरत हों। लेकिन रेडियो का विस्तार समय की मांग को पूरा करते हुए हो रहा है। जहां काम करने के लिए दिखने की लालसा नहीं होनी चाहिए। बल्कि आवाज में वो जादू हो जिससे आपको सुनने को लोग मजबूर हो जाएं।

रेडियो जॉकी ना केवल एक शानदार वक्ता होता है, अपितु क्रिएटिव आइडियाज का पुलिंदा, परफेक्ट प्लानर, विभिन्न मुद्दों का जानकार व संचार के इस शानदार साधन के द्वारा जन-जन तक पर्याप्त जानकारी पहुंचाने में पुरोधा होता है। आज मनोरंजन की दुनिया में एफएम रेडियो के जरिए रेडियो जॉकी बनने वाले हर एक शख्स ने अलग मुकाम हासिल कर लिया है। आइए जानते हैं रेडियो जॉकी कैसे बना जा सकता है।

एक परफेक्ट RJ में क्या खूबियां होनी चाहिए?
इस समय रेडियो जॉकी के लिए हार्ड वर्क के साथ-साथ बेहतर फ्यूचर बनाने के लिए बहुत से ऑप्शंस मौजूद हैं। रेडियो जॉकी में संचार कौशल, बुद्धि कौशल के साथ-साथ कंटेंट क्रिएटर, इनफार्मेशन डेवलपर, सोशल वर्कर, पॉलीटिकल एनालिस्ट, बेहतर डिबेटर के गुण मौजूद होने चाहिए। क्योंकि समय उन्हीं लोगों को मौका देता है, जो मल्टी टैलेंटेड हैं। यानी कभी भी किसी भी वक्त रेडियो जॉकी की भूमिका के लिए तैयार रहते हैं। ‌

रेडियो जॉकी बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता

अगर आप में खूबी और ये ज जज्बा है कि रेडियो जॉकी बनने की काबिलियत आप में है, तो उसके लिए उत्साह के साथ-साथ इस स्किल्स को डेवलप करने के लिए बहुत-सी सरकारी व गैर सरकारी शैक्षिक संस्थाएं रेडियो जॉकिंग व प्रोग्रामिंग के लिए डिप्लोमा कोर्सेस कराती हैं, जहां से डिप्लोमा करके आप किसी भी रेडियो संस्थान में नौकरी पा सकते हैं। 12वीं पास करने के बाद ये कोर्स किए जा सकते हैं।

रेडियो के क्षेत्र से जुड़े कोर्सेस
डिप्लोमा इन रेडियो ब्रॉडकास्ट एंड प्रोग्रामिंग मैनेजमेंट
डिप्लोमा इन रेडियो जॉकी व रेडियो प्रोडक्शन
सर्टिफिकेट कोर्स इन रेडियो जॉकी
पीजी डिप्लोमा इन रेडियो एण्ड ब्रॉडकास्ट मैनेजमेंट

रेडियो में असीमित क्षेत्रों का कर सकते हैं नेतृत्व मनोरंजन सहित महत्वपूर्ण सूचनाओं का प्रवाह समाज की बुराइयों को उजागर करते हुए कमियों को दूर करने का प्रयास आज रेडियो जॉकी बनकर किए जा सकते हैं। वहीं मनोरंजन के क्षेत्र में फिल्मों के प्रमोशन, एंटरटेनमेंट शो जैसी कई चीजें की जाती हैं।

यह संस्थान कराते हैं रेडियो से जुड़े कोर्स
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मास कम्युनिकेशन, नई दिल्ली।
जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली।
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल व नई दिल्ली।
रेडियो सिटी ऑफ स्कूल ब्रॉडकास्टिंग, मुंबई।
जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन, मुंबई।