By Career Keeda | Nov 05, 2026
अगर आप भी विकास, कानून या लोकतंत्र की फील्ड में काम कर रहे हैं और अपना एक्सपीरियंस बढ़ाना चाहते हैं। तो आपके लिए एक बेहतर मौका सामने आया है। दरअसल, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में इन लोगों को सीखने का मौका मिलेगा। बता दें कि यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑन डेमोक्रेसी, डेवलपमेंट एंड द रूल ऑफ लॉ द्वारा फिशर फैमिली समर फेलोशिप प्रोग्राम-2027 के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यह प्रोग्राम 3 सप्ताह का है, जिसमें अलग-अलग देश के अनुभवी उम्मीदवार हिस्सा ले सकेंगे।
इस दौरान सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को आर्थिक विकास, लोकतंत्र, सुशासन और कानूनी सुधार जैसे विषयों को समझने और इससे जुड़े काम को अधिक बेहतर बनाने का मौका मिलेगा। कानून के शासन से जुड़ी फील्ड में काम करना जरूरी है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास कम से कम 10 साल का पेशेवर अनुभव होना जरूरी है। जुलाई 2027 में प्रोग्राम शुरू होने तक कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 28 साल होनी चाहिए।
इस प्रोग्राम की सभी क्लासेस और पढ़ाई अंग्रेजी में होगी। इसलिए कैंडिडेट्स को अंग्रेजी लिखना, पढ़ने और बोलने की अच्छी समझ होगी। वहीं इस प्रोग्राम के लिए चयनित उम्मीदवारों को अपने काम और प्रोग्राम में शामिल होने की प्रेरणा पर दो मिनट का वीडियो जमा करना होगा। इसके साथ ही आवेदन को अंग्रेजी में एक से दो पेज का रिज्यूमे या सीवी देना होगा। जिसमें अपना काम, वर्क एक्सपीरियंस, क्वालिफिकेशन, पुरस्कार और प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी देनी होगी।
आवेदन करने के साथ-साथ कैंडिडेट्स को 2 से 3 संदर्भ भी देने होंगे। जिनमें से कम से कम दो संदर्भ देने वालों के अनुशंसा पत्र लास्ट डेट तक जमा करना जरूरी है। वहीं यह प्रोग्राम 18 जुलाई से 06 अगस्त 2027 तक स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित होगा।
इस दौरान सार्वजनिक नीति, लोकतंत्र, आर्थिक विकास और कानून के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए अच्छे मौके।
कैंडिडेट्स को अंग्रेजी में पढ़ने, लिखने और बोलने की अच्छी समझ होनी चाहिए।
इसके अलावा पेशेवर अनुभव करने वाले कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
बता दें कि अलग-अलग देशों से आए प्रतिभागी अपना-अपना एक्सपीरियंस शेयर कर सकेंगे और अंतरराष्ट्रीय पेशेवर नेटवर्क का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। इस प्रोग्राम का उद्देश्य कैंडिडेट्स को अपने देश और कार्यक्षेत्र में बेहतर योगदान दिए जाने के लिए तैयार करना है।
इस कार्यक्रम में ऐसे पेशेवरों को प्राथमिकता दी जाती है, जो अपनी फील्ड में सक्रिय रूप से काम करते हुए लीडरशिप भूमिका निभाते हैं। कैंडिडेट्स का सार्वजनिक नीति, आर्थिक विकास, नागरिक समाज, लोकतंत्र और कानून के शासन से जुड़े क्षेत्र में काम करना जरूरी है।
इस कार्यक्रम के दौरान उम्मीदवारों को स्टैनफोर्ड के शिक्षकों और विशेषज्ञों से सीखने का मौका मिलेगा। इसमें आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने और कानूनी सुधारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
योग्य और आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट cddrl.fsi.stanford.edu/content/dhsapply पर जाकर आवेदन प्रोसेस और पात्रता संबंधी दिशा-निर्देश देख सकते हैं। वहीं उम्मीदवार को ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आवेदन करना होगा। आवेदन करने की लास्ट डेट 12 जनवरी 2027 है।