वर्ल्ड बैंक की ओर तरफ से यंग प्रोफेशनल्स प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यह वैश्विक विकास के क्षेत्र में कॅरियर बनाने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा मौका है। यह प्रतिभाशाली युवा पेशेवरों के लिए एक प्रतिष्ठित नेतृत्व विकास कार्यक्रम है। इस प्रोग्राम में चयनित उम्मीदवारों को अपनी तकनीकी विशेषज्ञता और नेतृत्व क्षमता को अधिक मजबूत करने का मौका मिलेगा। उम्मीदवारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने के अलावा आर्थिक विकास, गरीबी उन्मूलन और सतत विकास जैसी वैश्विक चुनौतियों से जुड़े अहम और जरूरी प्रोजेक्ट्स में योगदान करने का मौका मिलेगा।
इस प्रोग्राम के लिए कैंडिडेट्स का वर्ल्ड बैंक ग्रुप के किसी सदस्य देश का नागरिक होना अनिवार्य है। जिसका प्रमाण ऑफिशियल पासपोर्ट या उसके समकक्ष वैध डॉक्यूमेंट्स से देना होगा। सितंबर में कार्यक्रम शुरू होने की निर्धारित तिथि से पहले कैंडिडेट्स द्वारा संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री या उससे उच्च योग्यता प्राप्त किया होना चाहिए। उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में 2 से 6 साल का प्रासंगिक पेशेवर अनुभव होना जरूरी है। इसके अलावा अंग्रेजी बोलने और लिखने में अच्छी दक्षता होनी चाहिए। वहीं अगर उम्मीदवार को अन्य भाषाओं की जानकारी है, तो इसको एक्स्ट्रा लाभ माना जाएगा।
यह प्रोग्राम कैंडिडेट्स को आईएफसी, वर्ल्ड बैंक और एमआईजीए में काम करने के अलावा वैश्विक स्तर के विकास से जुड़े अहम कार्यों का एक्सपीरियंस प्राप्त करने का मौका देता है। कैंडिडेट्स को विशेष मेंटरशिप के अलावा अनुभवी और वरिष्ठ लीडर्स के साथ काम करने और उनसे काफी कुछ सीखने का मौका मिलता है। जिससे नेतृत्व कौशल और पेशेवर नेटवर्क को मजबूत करने में सहायता मिलती है। इसमें मेंटरिंग, भाषा प्रशिक्षण, ऑनबोर्डिंग, बिजनेस, ऑपरेशनल ट्रेनिंग और लीडरशिप स्किल्स शामिल हैं।
जिन उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा, उनको 2 साल के लिए स्टाफ सदस्य के रूप में नियुक्त किया जाएगा। वहीं कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर उनको आगे 5 सालों के लिए किसी भूमिका में नियुक्त किया जा सकता है। वहीं इस दौरान कैंडिडेट्स को अच्छी सैलरी के अलावा अन्य कई सुविधाएं और कर्मचारी लाभ भी मिलेगा।
आवेदन के लिए कैंडिडेट्स के पासपोर्ट का फोटो वाला पृष्ठ, बायोडाटा या उसके समकक्ष डॉक्यूमेंट्स जिसमें बर्थ डेट और राष्ट्रीयता की पुष्टि होती है, वह जमा करना होता है। जैसे अंकतालिका, शैक्षणिक प्रमाण पत्र या नामांकन पत्र आदि। इन डॉक्यूमेंट्स में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री और उसके पूरा होने की डेट की पुष्टि होनी चाहिए। वहीं 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए वर्ल्ड बैंक ग्रुप के कॅरिअर पोर्टल पर जाकर 'यंग प्रोफेशनल्स प्रोग्राम' की लिस्ट देखें और ऑनलाइन आवेदन करें। ऑनलाइन आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट worldbank.org/ पर विजिट करें।
इस दौरान दुनियाभर के पेशेवरों और विशेषज्ञों के साथ कैंडिडेट्स को मजबूत पेशेवर नेटवर्क बनाने का अवसर मिलेगा।
कैंडिडेट्स जलवायु परिवर्तन, आर्थिक विकास और अन्य अहम चुनौतियों से जुड़े कार्यों में अपना योगदान दे सकेंगे।
अंतरराष्ट्रीय वातावरण में काम करने से उम्मीदवारों की सहयोग और संचार क्षमता मजबूत होगी।