अगर आपका भी कॉलेज में पढ़ाने का सपना है, तो आप आईआईटी में टीचिंग फैकल्टी की जॉब पा सकते हैं। दरअसल, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी धनबाद ने असिस्टेंट प्रोफेसर के ग्रेड I और ग्रेड-II पोजीशन की वैकेंसी निकाली हैं। इसके जरिए IIT अप्लायड जियोलॉजी, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, फिजिक्स समेत अपने 17 डिपार्टमेंट के लिए योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं।
शुरू हुए आवेदन
IIT धनबान भारत के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है। इस भर्ती के जरिए कैंडिडेट्स को यहीं पर नौकरी पाने का सुनहरा मौका मिल रहा है। वहीं इस भर्ती के लिए IIT ने NET क्वालिफाई भी अनिवार्य नहीं रखा है। ऐसे में जिन भी उम्मीदवारों का नेट का स्कोरकार्ड नहीं है, वह भी असिस्टेंट प्रोफेशर की नौकरी पा सकते हैं। ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 से पहले आवेदन प्रोसेस पूरा कर लें।
IIT धनबाद के इन विभागों में निकली वैकेंसी
अप्लायड जियोलॉजी
केमिस्ट्री एंड केमिकल बायोलॉजी
सिविलि इंजीनियरिंग
अप्लायड जियोग्राफी
केमिकल इंजीनियरिंग
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
एनवायरमेंट साइंस एंड इंजीनियरिंग
फ्यूल, मिनरल्स एंड मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस
माइनिंग इंजीनियरिंग
पेट्रोलियम इंजीनियरिंग
मैनेजमेंट स्टडीज एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग
फिजिक्स
योग्यता
IIT धनबाद ने असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पीएचडी फर्स्ट क्लास या संबंधित ब्रांच में पिछली डिग्री में फर्स्ट क्लास या फिर इसके बराबर अंक प्राप्त किए हों। उम्मीदवार का एकेडमिक रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए।
एक्सपीरियंस
असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड II पद पर पीएचडी क बाद रिसर्च/टीचिंग/इंडस्ट्रियल में 3 साल से कम का एक्सपीरियंस रखते हों। वहीं अगर 3 साल का एक्सपीरियंस है, तो असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड I रेगुलर पद के लिए अप्लाई किया जा सकता है।
इसके लिए UGC NET या CSIR NET क्वालिफाई होना जरूरी नहीं है।
आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार की उम्र 35 साल से कम होनी चाहिए। वहीं ओबीसी, एससी/एसटी और PwD वाले कैंडिडेट्स को छूट दी जाएगी।
उम्र: आवेदक की उम्र 35 वर्ष से कम होनी चाहिए। हालांकि इसमें ओबीसी, एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों को छूट मिलेगी।
तरह असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-I के पद पर हाउस रेंट अलाउंस और अन्य भत्तों को मिलाकर ₹2,11,196 तक मासिक सैलरी मिलेगी। वहीं इंस्टीट्यूट की ओर से रिसर्च सपोर्ट ग्रांट, टेलीफोन बिल, फैकल्टी डेवलपमेंट अलाउंस, मेडिकल फेसिलिटी, बच्चों की पढ़ाई के लिए अलाउंस जैसे लाभ भी मिलेंगे।
ऐसे करें आवेदन
IIT धनबाद असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे।
सबसे पहले आईआईटी धनबाद रिक्रूटमेंट पोर्टल fr.iitism.ac.in पर जाएं।
इसके बाद एक्टिव ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
अब लॉगइन करने के बाद एप्लिकेशन फॉर्म में बाकी ऑप्शन भरें।
सभी जानकारी भरने के बाद एजुकेशन क्वालिफिकेशन संबंधित जो डॉक्यूमेंट्स मांगे गए हों, वह सब्मिट करें।
इसके बाद फॉर्म को सब्मिट करें और प्रिंट आउट निकालकर रख लें।
बता दें कि इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को ईमेल के जरिए ही संपर्क किया जाएगा। इसके अलावा कैंडिडेट्स आईआईटी धनबाद की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।