Designated Learning Institution लिस्ट से बाहर हुए निजी कॉलेज, नहीं मिलेगा Work Permit

By Career Keeda | Nov 24, 2026

अधिकतर भारतीय स्टूडेंट्स विदेश में पढ़ाई का सपना देखते हैं। अगर आप भी कनाडा में पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, तो आपको सावधानी से कदम उठाने की जरूरत है। पिछले कुछ सालों में कनाडाई सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स के नियमों में कई बड़े और सख्त बदलाव किए हैं। अगर आप भी इन नियमों को नजरअंदाज करते हैं, तो आपका वीजा बिना किसी देरी के सीधे रिजेक्ट किया जा सकते हैं। नियमों में मुख्य रूप से वीजा कैप, कॉलेज के चयन और बैंक बैकेंस से जुड़ी कड़ी शर्तें शामिल हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कनाडा के नए और जरूरी रूल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको जानना हर स्टूडेंट्स के लिए बेहद जरूरी है।

कनाडा स्टूडेंट्स वीजा को लेकर बदले नियम

गर आप भी कनाडा स्टूडेंट्स वीजा के लिए आवेदन करने जा रहे हैं, तो नीचे बताए गए नियमों को ध्यान से पढ़ना चाहिए। इसके बाद आगे का प्रोसेस पूरा करें।

वीजा की संख्या पर सख्त हुआ कैप

कनाडा सरकार द्वारा देश में आने वाले अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स की संख्या को कंट्रोल करने के लिए स्टडी वीजा की कुल सीमा को काफी कम कर दिया गया है। हर साल जारी होने वाले नए वीजा की संख्या सीमित कर दी गई है। जिसकी वजह से अब पहले के मुकाबले प्रतिस्पर्धा अधिक बढ़ गई। अगर आपके एकेडमिक रिकॉर्ड में थोड़ी सी कमी पाई जाती है, तो सीमित सीटों की वजह से आपका आवेदन फौरन खारिज किया जा सकता है। इसलिए अब आवेदन बहुत ही सोच-समझकर और समय पर करना जरूरी हो गया है।

बैंक बैलेंस और फंड्स दिखाना जरूरी

नए नियमों के मुताबिक स्टूडेंट्स को अपने रहने के खर्च के लिए पहले से कहीं ज्यादा बैंक बैलेंस दिखाना जरूरी कर दिया गया है। ट्यूशन फीस के अलावा स्टूडेंट्स को अपने गारंटीड इन्वेस्टमेंट सर्टिफिकेट या बैंक खाते में लगभग 22,895 कनाडाई डॉलर होने का प्रमाण देना होगा। जोकि भारतीय रुपए में करीब 15 लाख से अधिक की राशि है। अगर आपके फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट्स स्पष्ट नहीं होंगे या फिर पैसों का हिसाब सही नहीं मिलता है, तो आपका वीजा रिजेक्ट हो सकता है।

जानें प्रांतीय प्रमाण पत्र का नया नियम

अंडर ग्रेजुएट और डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को प्रांतीय अटेस्टेशन लेटर लेना जरूरी है। इसका मतलब है कि कॉलेज में एडमिशन मिलने के बाद छात्र को संबंधित कनाडाई प्रांत से भी विशेष अनुमति पत्र लेना होगा। इस लेटर के बिना वीजा आवेदन स्वीकार नहीं होगा। हालांकि मास्टर डिग्री और PhD करने वाले स्टूडेंट्स को इस नियम से छूट मिली है। लेकिन अन्य सभी कोर्सेस के लिए यह नियम लागू होता है।

कॉलेज और PGDP के नियम

पढ़ाई के लिए कनाडा जाने वाले स्टूडेंट्स का मुख्य उद्देश्य वहां पर पढ़ाई के बाद कनाडा में काम करना होता है। लेकिन अब नए नियमों के हिसाब से हर हर कॉलेज या कोर्स से पढ़ाई करने के बाद स्टूडेंट्स को वर्क परमिट नहीं मिलता है। कई प्राइवेट कॉलेज जोकि पब्लिक संस्थानों के नाम पर पाठ्यक्रम चलाते हैं, उनको सरकार द्वारा इस दायरे से बाहर कर दिया गया है। इसलिए स्टूडेंट्स कॉलेज में एडमिशन लेने के दौरान इस बारे में अच्छे से जानकारी ले लें कि क्या आपके द्वारा चुना गया संस्थान और कोर्स 'Designated Learning Institution' की लिस्ट में है भी या नहीं। साथ ही क्या यहां पर पढ़ाई के बाद आपको वर्क परमिट मिलेगा।

बंद हुई फास्ट-ट्रैक सुविधा

पहले भारतीय स्टूडेंट्स के लिए 'स्टूडेंट डायरेक्ट स्ट्रीम' नामक एक व्यवस्था थी। इस व्यवस्था के जरिए वीजा के नतीजे काफी जल्दी और आसानी से मिल जाते थे। लेकिन सरकार द्वारा फास्ट ट्रैक सुविधा को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। ऐसे में सभी छात्रों को अब एक सामान्य प्रोसेस के तहत आवेदन करना होगा। इसके काफी ज्यादा समय लगता है और डॉक्यूमेंट्स की बारीकी से जांच की जाती है। किसी भी तरह की गलती से बचने के लिए छात्रों को पूरी तैयारी के साथ फाइल लगानी चाहिए।