CBSE ने फिजिकल और मेंटल स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए चालू की ऑनलाइन फिटनेस क्लास, जानिए क्या है पूरा शेड्यूल

By Career Keeda | Apr 21, 2020

भारत में पारंपरिक शिक्षा की शुरुआत गुरुकुल से हुई जिसका मुख्य उद्देश्य योग, ध्यान और ज्ञान था। माना जाता है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। और इसी के तर्क से सीबीएसई ने बड़ा फैसला लिया है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन सीबीएसई और फिट इंडिया मिशन ने विद्यार्थियों के लिए योग व्यायाम पोषण और मेडिटेशन की लाइव क्लासेज़ शुरू की हैं। लाइव क्लास 15 अप्रैल से सुबह नौ बज के तीस मिनट पर सीबीएसई के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब  पर चलायी जा रही हैं।

इन महत्वपूर्ण लिंक के ज़रिये आप भी लाइव क्लास अटेंड कर सकते हैं-

Youtube चैनल का नाम- फिट इंडिया मूवमेंट
https://www.youtube.com/channel/UCQtxCmXhApXDBfV59_JNagA?view_as=subscriber

फेसबुक: @FitIndiaOff

इंस्टाग्राम: @fitindiaoff

सीबीएसई ट्विटर : https://twitter.com/cbseindia29

सीबीएसई फेसबुक - https://www.facebook.com/cbseindia29/

सीबीएसई इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/cbse_hq_1929/

वीडियो डाउनलोड करके भी देख सकते हैं-
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन सीबीएसई ने यह जानकारी दी कि फिटनेस से जुड़े इस वीडियो को डाउनलोड करके तथा ऑफलाइन भी देखा जा सकता है।केन्द्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट करके जानकारी देते हुए बताया कि  एक्सपर्ट्स की सहायता से स्टूडेंट्स को योग, एक्सरसाइज, पोषण, मेडिटेशन और इम्युनिटी पावर बूस्ट करने के लिए कक्षाएं प्रारंभ की जायेंगीं साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और CBSE से भी बात की।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने ऑनलाइन योगा क्लास का मुख्य उद्देश्य बताया कि-
1 विद्यार्थियों को ऑनलाइन क्लासेस का पालन करने के प्रति सचेत होना।
2 विद्यार्थियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद करना है।
3 बचपन से ही स्वस्थ जीवन स्वस्थ मन और स्वस्थ शरीर और सक्रिय जीवन शैली को अनुकरण करने में प्रोत्साहन देना।

योगा क्लास क्यों है जरूरी
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन सीबीएसई ने जानकारी देते हुए बताया कि योगा करने से मस्तिष्क में एंडोक्रीन नामक केमिकल रिलीज होता है यह केमिकल शरीर में स्फूर्ति और तारों ताजा रखने में मदद करता है। रोजाना दस मिनट योग करने से मानसिक सतर्कता में तेजी आती है, मूड फ्रेश रहता है, व्यक्ति तनाव मुक्त हो जाता है।