CBSE की बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, JEE और NEET एग्जाम की भी तय हुई तारीख

By Career Keeda | May 09, 2020

एक लंबे अंतराल के बाद सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के लिए लंबा इंतजार कर चुके छात्रों के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की तरफ से परीक्षा तिथि जारी कर दी गई। वहीं दूसरी ओर JEE Mains और NEET परीक्षा तिथियों का भी एलान कर दिया गया।


CBSE की 10वीं व 12वीं परीक्षाएं कुछ इस तरह होंगी
केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल के द्वारा निर्धारित की गई तिथियों के अनुसार जुलाई माह में 1 से 15 जुलाई के बीच यह परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। CBSE बोर्ड के द्वारा यह पहले ही तय कर लिया गया है की दसवीं की परीक्षाएं केवल नार्थ ईस्ट दिल्ली में ही संपन्न कराई जाएंगी वहीं सीबीएसई  के अनुसार दसवीं बोर्ड के मुख्य विषयों की ही परीक्षाएं कंडक्ट कराई जाएंगी। सीबीएसई बोर्ड 12वीं के 29 मुख्य विषयों की परीक्षाएं होंगी।


CBSE दसवीं बोर्ड के लिए तय किए विषयों में
1. हिंदी कोर्स A
2. हिंदी कोर्स B
3. इंग्लिश
4. इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर
5. साइंस
6. सोशल साइंस

12वीं के मुख्य विषयों की होंगी परीक्षाएं कंडक्ट
1. Business studies
2.Geography
3.Hindi elective
4.Hindi core
5.Home science
6.Sociology
7.Computer science New
8.Computer science old
9.Information practice old
 10. information practice new
11.Information technology
12. Biotechnology

नार्थ ईस्ट दिल्ली में होने वाली CBSE 12वीं के विषयों की परीक्षाएं
1. Chemistry,
2. Accountancy,
3.Physics,
4. History,
5.Political,
 6.Science,
7. Biology,
8. Economics,
9. mathematics,
10. English core,
11. English elective-C,
12. English elective-N

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने टि्वटर के माध्यम से एक वीडियो साझा करते हुए यह जानकारी देते हुए कहा कि लंबे समय से सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाओं की तिथि का इंतजार था। आज इन परीक्षाओं की तिथि निश्चित कर दी गई है। मैं इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं।

भारत सरकार के केंद्रीय मानव संसाधन विकास  मंत्रालय द्वारा NEET और JEE परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान भी आखिरकार कर दिया।  देश में जारी लॉकडाउन की वजह से राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET) व ज्वाइंट एंटरेंस एग्जामिनेशन (JEE)  की परीक्षाएं समय पर संपन्न नहीं कराई जा सकती थीं।

JEE Mains की परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई है। 18 से 23 जुलाई के बीच जेईई मेन्स 2020 की परीक्षाएं कराई जाएंगी। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में प्रवेश पाने के लिए लाखों की तादाद में छात्र जेईई मेंस की परीक्षा में शामिल होंगे।

NEET 2020 की परीक्षा 26 जुलाई 2020 को सम्पन्न होगी। मेडिकल के कोर्स में प्रवेश पाने बाबत लाखों छात्र इस परीक्षा में सम्मिलित होंगे।