जानिए लॉकडाउन के दौरान मोबाइल रिचार्ज करने के आसन तरीके

By Career Keeda | Apr 09, 2020

देश भर में लॉकडाउन के कारण आम लोग कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं। भारत में पूरे 21 दिन का लॉकडाउन लगा हुआ है। यह मानव इसिहास में सबसे बड़ा लॉकडाउन है। भारत सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि ऐसे समय में लोगों को ज़रूरी सामान उपलब्ध कराया जाए। जोकि भारत सरकार की तरफ से काफ़ी अच्छी तरह निभाया जा रहा है। लेकिन सब्ज़ी, राशन के अलावा भी लोगों की रोज़मर्रा की काफ़ी जरूरतें होती हैं। जिसको करने में उन्हें कई तरह की परेशानियां आ रही हैं।
 
लॉकडाउन के दौरान लोगों के पास सबसे महत्वपूर्ण सहारा मोबाईल है। जो उनके मनोरंजन में काफ़ी काम आ रहा है। लेकिन रिचार्ज की वैलिडिटी खत्म होने के बाद लोगों के आगे रिचार्ज की समस्या आ रही है। क्योंकि लॉकडाउन के दौरान मोबाइल से संबंधित सभी दुकानें और शोरूम बंद हैं। ऐसे समय में आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे ऐप जिससे आप आसानी से घर बैठे-बैठे मोबाइल फोन का रिचार्ज कर सकते हैं।

Phone Pe
यह ऐप मोबाइल रिचार्ज करने वाला ऐप है और यह सभी ऐप्स में से बेस्ट ऐप है। इस से बहुत ही आसानी से रिचार्ज  किया जा सकता है। साथ ही इससे शॉपिंग अन्य पेमेंट से भी की जा सकती है। बैंक से बैंक बैलेंस ट्रांसफर करने में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही फ़ोन-पे को चलाना बहुत ही आसान है। इसे ऑपरेट करने के लिए एटीएम को जरूरत नही पड़ती।

True app
ट्रू ऐप भी फ्री मोबाइल रिचार्ज ऐप है। इस पर एकाउंट बनाने के लिए केवल मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है। साथ ही इस ऐप पर एकाउंट बनाने के बाद कुछ पैसों का बोनस भी मिलता है। इस ऐप से आप बहुत ही आसानी से और कम समय मे मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा आप फ्रेंड्स को रेफेर करके भी पैसे कमा सकते हैं।
 
Google pay
इस ऐप से भी आप लॉकडाउन के समय बहुत आसानी से रिचार्ज कर सकते हैं। यह गूगल के द्वारा बनाया गया पहला ऐप है। साथ ही इस ऐप से आप बैंक से बैंक और पैसे लेने-देने में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

Freecharge
यह ऐप भी फ्री में रिचार्ज करने वाला ऐप है। फ्रीचार्ज को आप एक वॉलेट की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल हर तरह की पेमेंट करने के लिए की जा सकती है। साथ ही इसमें रेफेर और अर्न प्रोग्राम सिस्टम है।

Mobikwik
इस ऐप से आप बिल पेमेंट या मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं। साथ ही इस ऐप से अर्न और रेफेर कर के आप पैसे भी कमा सकते हैं। इस ऐप से आप किसी भी तरह का मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं।

Paytm
Paytm आज के समय सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला रिचार्जिंग ऐप है। यह आज के समय बहुत अधिक चलने वाला ऐप है। इस ऐप से हर तरह के रिचार्ज और बिल पेमेंट कर सकते हैं। इससे आप किसी को पैसे भी भेज सकते हैं।

Amazon pay
Amazon के बारे में सभी लोग जानते हैं। इसकी शॉपिंग साइट बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है। इसके द्वारा आप सभी तरह के रिचार्ज और बिल पेमेंट्स कर सकते हैं।